ADVERTISEMENT

एक माह में भूमि पट्टों के मामलों का निपटारा करेंः जगत सिंह नेगी

एक माह में भूमि पट्टों के मामलों का निपटारा करेंः जगत सिंह नेगी

राजस्व मंत्री ने कुमारसैन और कोटगढ़ के राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक की

राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां शिमला जिला के कुमारसैन और कोटगढ़ क्षेत्र के राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक की और क्षेत्र से जुड़े भूमि संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
जगत सिंह नेगी ने कहा कि भूमि प्रदान करने की विभिन्न योजनाओं के तहत कुमारसैन और कोटगढ़ क्षेत्र में लोगों को भूमि पट्टे जारी हुए 50 वर्ष बीत चुके हैं। ज्यादातर मामलों में भूमि पट्टे जारी हुए लेकिन आज तक इंतकाल नहीं हुआ। दूसरे ऐसे मामले हैं जिनमें भूमि पट्टे मंजूर हुए और नज़राना भी जमा किया गया लेकिन पट्टे नहीं दिए गए।
राजस्व मंत्री ने कहा कि कुमारसैन और कोटगढ़ क्षेत्र के लोगों द्वारा उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को कोटगढ़ और कुमारसैन के सभी लंबित मामलों का निपटारा करने तथा इस संबंध में की गई कार्यवाही के बारे में एक माह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जगत सिंह नेगी ने आदेशों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करने तथा राजस्व अधिकारियों को इसके लिए एक विशेष अभियान आरम्भ करने के निर्देश दिए।
बैठक के उपरांत, कोटगढ़ और कुमारसैन के लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजस्व मंत्री से भेंट की और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता प्रदान कर समाधान करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
बैठक में अतिरिक्त सचिव राजस्व अनिल चौहान और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!