पांवटा साहिब : मनीष तोमर ने कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करने पर चर्चा की
पाँवटा विधानसभा के नवादा पंचायत में स्थानीय जनता के द्वारा रखी गई बैठक में शामिल हूए लोगों ने उत्साह कांग्रेस नेता मनीष तोमर का स्वागत किया और आगमी पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव में काँग्रेस पार्टी को और मज़बूत करने पर चर्चा की।
कांग्रेस नेता मनीष तोमर ने बताया कि लोगों में पाँवटा साहिब में काँग्रेस उम्मीदवार को जिताने के लिए जोश और उत्साह भरा हुआ है। साथ में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मोहित सैनी भी मौजूद रहे।











