होली मेले पांवटा साहिब के दंगल के विजेता रहे फारुख
पांवटा साहिब: उपमंडलाधिकारी पांवटा साहिब गुंजित सिंह चीमा ने आज होली मेले में आयोजित विशाल दंगल के दौरान बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
उपमंडलाधिकारी पांवटा साहिब गुंजित सिंह चीमा ने दंगल के विजेता रहे फारुख को 51 हजार रुपए का नकद पुरस्कार तथा माली व उपविजेता विवेक को 31 हजार की राशि तथा माली देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला, बारूराम शर्मा, जीवन सिंह आदि मौजूद रहे।









