अभियोग सख्या 54/26 दिनांक 08/03/26 U/S 22,29 ND&PS ACT P.S PAONTA SAHIB में Special Detection team Sub Division Paonta Sahib, जिला सिरमौर ने गुप्त सुचना के आधार पर आमिर पुत्र बुरहान निवासी कस्साबन मोहल्ला बेहट डा0 व तह0 बेहट जिला सहारणपुर उ0प्र0 व मोहम्म्द नवाज पुत्र श्री विशाल अहमद निवासी मोहल्ला लोहारान बेहट डा0 व तह0 बेहट जिला सहारणपुर उ0प्र0 के कब्जे से नशीले कैप्सुल 11040 तथा 4200 नशीली गोलियां बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई थी।
इसी कड़ी में अन्वेषण को गहनता से आगे बढ़ाते हुए अभियोग में अन्य नामजद आरोपी शाकिब पुत्र श्री अब्दुल गप्फार निवासी गाँव चिल्काना को गिरफ्तार किया गया है। जिसका माननीय अदालत से दिनांक 12-03-2026 तक पुलिस हिरासत रिमाँड़ प्राप्त किया गया है।
अन्वेषण के दौरान चौथे आरोपी वॉबी कुमार पुत्र दीपक गाँव अतर गढ निवासी गाँव साहरनपुर को दिनांक 10-03-2026 को गिरफ्तार किया गया है। वॉबी कुमार उपरोक्त के कब्जा से 3600 नशीले कैप्सुल व 600 नशीले गोलिया ब्रामद करने में भी सफलता प्राप्त की गई। अभियोग मे अब तक कुल ब्रामदगी 14640 नशीले कैप्सुल व 4800 नशीली गोलिया हो चुकी है । उक्त आरोपी का माननीय अदालत से दिनांक 14-03-2026 तक पुलिस हिरासत रिमाँड़ प्राप्त किया गया है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।











