ADVERTISEMENT

माजरा में युवक को ओपन जीप में किडनैप कर जंगल में की पिटाई , आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर , पुलिस अधीक्षक से की कार्रवाई की मांग

अनीश मोहम्मद गांव मिश्रा वाला ने पुलिस स्टेशन माजरा में शिकायत दर्ज करवाई है कि कुछ स्थानीय बदमाशों ने जो की जगतपुर मिश्रा वाला माजरा और जगतपुर गांव के रहने वाले हैं और मेलिया गांव के हैं आरोपियों ने उसको ओपन जीप में किडनैप कर जंगल में की पिटाई की है और उसकी जान से मारने की धमकियां देकर बंधक बना कर रखा

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस कड़ी कार्रवाई नहीं कर रही अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है और आरोपियों को नाबालिक दिखाया जा रहा है जबकि आरोपी 20 साल से ऊपर के है पीड़ित ने सिरमौर के पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपियों का पंचायत से और स्कूल रिकॉर्ड निकल जाए और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और आरोपियों से हथियारों में जिप्सी की रिकवरी की जाए ताकि भविष्य में ऐसे बदमाशों पर लगाम लगाई जा सके और क्षेत्र का माहौल न खराब हो

आरोपी आमिर खान पुत्र नसीब सदाकत उर्फ गोलू पुत्र लियाकत अली साहब उर्फ पाली पुत्र दिलशाद आशु पुत्र रजाक सोहेब पुत्र दाऊद उस्मान पुत्र लियाकत अली काल पुत्र मुस्तकीम आशमान पुत्र अनवर अली अलीम पुत्र सुलेमान राहुल और राज ने उसको उसको ओपन जीप में किडनैप किया और पीटते हुए जंगल में ले गए जहां पर इसको डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी वह काफी समय तक बंधक भी बना कर रखा

आरोपी खतरनाक किस्म के व्यक्ति हैं और इन पर पहले भी कई मामले दर्ज है अकाल पुत्र मुस्तकीम की ने पहले भी अपनी बुलेट से एक्सीडेंट करके एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारा था परंतु मिली भगत से ड्राइवर बदल दिया गया और किसी व्यक्ति को आरोपी दिखा दिया गया था जिसमें अकाल पिता मुस्तकीम जो की लकड़ी तस्करी का कार्य करता है और अवैध रूप से जंगल काटता है ने वन विभाग और पुलिस से मिली भगत की हुई है यही नहीं मुस्तकीम पहले नशीले कैप्सूल बेचने का भी काम करता था और अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल के साथ अपने संबंध बढ़कर और भाजपा का नेता बनाकर लोगों को धमकियां देता है

माजरा के एसएचओ कुलदीप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बंधक बनाने जान से मारने की धमकियां देने में किडनैपिंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है आरोपी अपने आप को नाबालिक बता रहे हैं आरोपियों का रिकॉर्ड निकलवाया जाएगा यदि आरोपी मलिक हुए तो सभी को गिरफ्तार किया जाएगा और जी पर अन्य हथियारों की रिकवरी भी की जाएगी

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!