ADVERTISEMENT

नाहन में 18 मार्च को वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित होगा स्वास्थ्य जांच शिविर

नाहन में 18 मार्च को वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित होगा स्वास्थ्य जांच शिविर

नाहन, 16 मार्च जिला प्रशासन सिरमौर तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के सहयोग से 18 मार्च 2026 को राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्मृति क्षीणता (डिमेंशिया स्क्रीनिंग) एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए जिला कल्याण अधिकारी गावा सिंह नेगी ने बताया कि यह शिविर आस्था डे-केयर सेन्टर, पक्का टैंक के नजदीक आयोजित किया जायेगा जिसमें 60 वर्ष व इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक भाग ले सकते है। इसके अतिरिक्त 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच,स्मृति क्षीणता (डिमेंशिया स्क्रीनिंग) शिविर डा0 वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में आयोजन किया जायेगा।
इस शिविर में वरिष्ठ नागरिकों की स्मृति क्षीणता,ं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श तथा आवश्यक चिकित्सा मार्गदर्शन निशुल्क प्रदान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों की स्मृति संबंधी समस्याओ की समय रहते पहचान कर उचित उपचार एवं मार्ग दर्षन उपलब्ध करवाना हैं जिससें उनकी जीवन गुणवत्ता बेहतर हो सके।
जिला प्रशासन सिरमौर तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सभी 60 वर्ष के अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों तथा उनके परिजनों से अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में भाग लेने का आह्वान किया।

कार्यालय जिला लोक सम्पर्क अधिकारी, सिरमौर स्थित नाहन, हि0प्र0
01702-225024

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!