Paonta Sahib उपमंडल के Majra थाना क्षेत्र के अंतर्गत क्यारदा के पास एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। Himachal Pradesh Police ने शिकायत के आधार पर सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में अब्बास खान (20) पुत्र मुस्तकीन निवासी गांव जगतपुर, डाकघर माजरा ने बताया कि 14 मार्च 2026 को वह अपने दोस्त आसिफ के साथ स्कूटी (HP17F-0783) पर मिश्रवाला से पांवटा साहिब जा रहा था। दोपहर करीब 2:30 बजे जब वे क्यारदा मंदिर के पास पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद अनीश पुत्र जमील खान निवासी मिश्रवाला, वसीम उर्फ सैन्टी तथा उनके साथ 5–6 अन्य युवक खड़े थे।
शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने उसे रोककर पीछे से सर पर डंडे से वार किया और सामने से अनीस और वसीम ने ताबतोड़ चाकुओं से हमला कर दिया जिससे उसे बहुत गहरी चोटें आईं है मौके पर मौजूद उसके दोस्त आसिफ ने बीच-बचाव कर उसे छुड़वाया और बाद में परिजन उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले गए, जहां उसका मेडिकल कराया गया।
पुलिस ने घायल के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अनीश, वसीम उर्फ सैन्टी और 5–6 अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना Majra पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।










