ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब में दर्दनाक हादसा, स्मार्ट मीटर लगा रहे 37 वर्षीय युवक की मौत

पांवटा साहिब में दर्दनाक हादसा, स्मार्ट मीटर लगा रहे 37 वर्षीय युवक की मौत

पांवटा साहिब, 31 मार्च (कपिल): उपमंडल पांवटा साहिब में सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया, जहां स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का कार्य कर रहे एक युवक की मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।

मृतक की पहचान दीपक (37) पुत्र अमरनाथ, निवासी गोहाना, जिला सोनीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह एक निजी कंपनी के तहत कार्यरत थे और पांवटा साहिब क्षेत्र में स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन का कार्य कर रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक रामपुर घाट क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान पोल से बिजली कनेक्शन देने के दौरान अचानक से वह गिर गया जिससे उसके सिर में गहरी चोट लगने से उसकी जान चली गई। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर इसे कार्य के दौरान हुई दुर्घटना माना जा रहा है। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित कंपनी से भी जानकारी जुटाई जा रही है। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब के डॉक्टर अतुल ने युवक की मौत की पुष्टि की है। वही बिजली विभाग के एसडीओ गुरुदत्त चौहान ने युवक की मौत पर गहरा दुख जताते हुए बताया कि युवक की मौत सिर में चोट लगने से हुई है लेकिन वास्तविकता जांच के बाद ही सामने आएगी कि युवक की मौत पोल पर करंट लगने से हुई है या पोल से गिरकर सिर पर चोट लगने से हुई!

31एनएचकपिल01: पांवटा साहिब: सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा युवक का शव (कपिल)

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!