*नाहन में 23 अक्टूबर को हुई हिंसक झड़प के मामले में 11 व्यक्ति गिरफ्तार*
Khabron wala
दिनांक 23 अक्टूबर, 2026 को नाहन स्थित बाल्मीकि चौक पर दो समुदायों के बीच हुए विवाद के दौरान पथराव एवं हिंसक झड़प की घटना सामने आई थी। इस घटना में पुलिस कर्मियों सहित दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हुए थे तथा सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुँचा था। उक्त घटना के संबंध में नाहन पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एवं आगामी कार्रवाई तेज की गई। जांच के दौरान घटना में संलिप्त पाए गए *निम्नलिखित 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।*

1. वासु पुत्र राजकुमार निवासी मकान न0 452 बाल्मीकि बस्ती व उम्र 37 साल,
2. शिवराज पुत्र श्री राकेश कुमार मकान न0 185/13 बाल्मीकि बस्ती उम्र 29 साल
3. विधा सागर उर्फ राहूल पुत्र श्री धर्मेन्द्र कुमार बाल्मीकि बस्ती उम्र 31 साल
4. आर्यन पुत्र श्री अनिल कुमार मकान न0 293/13 उम्र 19 साल
5. आर्यवीर उर्फ आदि पुत्र श्री विकास कुमार मकान न0 260/13 सभी निवासी बाल्मिकी मोहल्ला नाहन तहसील नाहन जिला सिरमौर हि0प्र0
6. प्रकाश सिंह उर्फ बादल पुत्र श्री सतवंत सिंह निवासी मकान न0 85/13 मोहल्ला गोविन्दगड़ व उम्र 24 साल
7. कुलविन्द्र सिंह उर्फ खोजु पुत्र श्री इन्द्र पाल सिंह मकान न0 136/13 मोहल्ला गोविन्दगढ़ उम्र 24 साल
8. सुखविन्द्र सिंह उर्फ गप्पु पुत्र श्री विजय सिंह मकान न0 345/13 मोहल्ला गोविन्दगढ़ उम्र 21 साल
9. गुरजीत सिंह उर्फ गुजु पुत्र श्री नरवीर सिंह मोहल्ला गोविन्दगढ़ उम्र 27 साल
10. तेजपाल सिंह उर्फ तेजु पुत्र श्री हरमेल सिंह मकान न0 13/13 मोहल्ला गोविन्दगढ़ उम्र 19 साल
11. सोहन सिंह पुत्र श्री कुलबीर सिंह मकान न0 93/13 मोहल्ला गोविन्दगढ़ उम्र 21 दिनांक 27/10/26 को गिरफ्तार किया गया जिन्हें आज दिनांक 28/10/26 को माननीय अदालत मे पेश किया जायेगा।
पुलिस द्वारा मामले में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। घटना से संबंधित उपलब्ध साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जिला पुलिस सिरमौर आम जनता से अपील करती है कि क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें और न ही अपुष्ट अथवा भड़काऊ सामग्री सोशल मीडिया पर साझा करें। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।
*पुलिस अधीक्षक*
*जिला सिरमौर, नाहन (हि.प्र.)*







