ADVERTISEMENT

शिमला में चरस तस्करी का भंडाफोड़: डिलीवरी देने आए थे शिमला… पुलिस ने रास्ते में ही दबोचे

Khabron wala

शिमला पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज करते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस की एक विशेष टीम ने बालूगंज थाना क्षेत्र के टुटू इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में चरस बरामद की। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुल्लू जिले के दो तस्कर अपनी निजी गाड़ी में नशीले पदार्थों की बड़ी खेप लेकर शिमला शहर में डिलीवरी देने आने वाले हैं।

सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदिग्ध गाड़ी को रुकवाकर उसकी सघन तलाशी ली। चेकिंग के दौरान गाड़ी से एक कैरी बैग मिला, जिसमें छोटे-छोटे पैकेटों में छिपाकर रखी गई 1.055 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही नशीले पदार्थ को जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान कमलेश कुमार (35) और इन्द्रजीत (28) के रूप में हुई है, जो कुल्लू जिले के मशाडा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बालूगंज थाने में NDPS एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!