तेज रफ्तार बाइक ट्रक से टकराई, सवार की मौत
पांवटा साहिब एनएच-707 पर किशनकोट के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पांवटा साहिब की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक सामने खड़े खराब ट्रक से जा टकराई। जानकारी के अनुसार, बाइक काफी तेज गति में थी और किशनकोट की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे अपनी सही दिशा में खड़े खराब ट्रक के पीछे से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर गया। घायल को तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान खजान सिंह (56), पुत्र स्व. हीरा, निवासी गांव सालवाला, डाकघर गोरखुवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा तेज रफ्तारी और लापरवाही से बाइक चलाने के कारण हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।











