ADVERTISEMENT

अफीम के 25 पौधों व 1.106 किलो चूरा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार

अफीम के 25 पौधों व 1.106 किलो चूरा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार

जिला सिरमौर के पुलिस थाना माजरा क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अफीम के पौधों और चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना माजरा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पुरुवाला कांशीपुर में छापेमारी की। इस दौरान आरोपी गुलशेर (56), पुत्र अलाहुदीन, निवासी गांव पुरुवाला कांशीपुर, तहसील पांवटा साहिब की जमीन से अफीम के 25 पौधे बरामद किए गए। इसके अलावा आरोपी के रिहायशी कमरे से 1.106 किलोग्राम भुक्की/चूरा पोस्त भी बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 15 और 18 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच जारी है।
एस॰पी॰ सिरमौर एन॰एस॰ नेगी ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां भी अवैध रूप से भांग या अफीम की खेती की जा रही है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

02 एनएचएनकपिल01 : पांवटा साहिब: अफ़ीम के पौधों वह चुनाव पोस्त के साथ पुलिस हिरासत में आरोपी (कपिल)

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!