ADVERTISEMENT

जिला सिरमौर की नौहराधार तहसील के चाढ़ना में स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत चालक घायल

जिला सिरमौर की नौहराधार तहसील के चाढ़ना में स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की मौत चालक घायल

जिला सिरमौर की नौहराधार तहसील के चाढ़ना के समीप देर रात को एक स्विफ्ट कार खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस कार में तीन लोग सवार थे, जिसमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। संगड़ाह पुलिस ने तड़के सुबह दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला तथा उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ ले जाया जा रहा है।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। संगडाह पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा देर रात करीब 3:00 बजे के आसपास हुआ। जब कार नंबर एचपी88ए 6058 चढ़ाना के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें गुलशन पुत्र राम विसाग बीपीओ कौल मोजरा तहसील टीटागढ़ जिला सिमडिंग झारखंड तथा नरेश कुमार पुत्र बारुराम वीपीओ कुलग तहसील जिला शिमला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल है। चालक की पहचान विपिन कुमार पुत्र मलकियत निवासी चितरला डाकघर देयाना तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

संगडाह पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। उधर जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत तथा चालक के घायल होने की पुष्टि की है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!