ADVERTISEMENT

सिरमौर पुलिस को को मिली बड़ी सफलता 294 ग्राम ( चिट्ठा )स्मैक सहित दो आरोपी की गिरफ्तार

सरकार की चिट्टे के खिलाफ मुहिम रंग ला रही है सिरमौर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और पुलिस ने नशा तस्करों की कमर तोड़ दी है पुलिस ने बाहरी राज्यों से हिमाचल में तस्करी करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की है देर रात भी सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी में निर्देशों के बाद पुलिस ने एक बड़ा नशा तस्कर गैंग का भंडाफोड़ किया है और नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है

देर रात सिरमौर पुलिस की डिटेक्शन टीम ने 294 ग्राम चीता समय सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है मिली जानकारी के अनुसार टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी नशे की बड़ी खरीद लेकर सिरमौर में आ रहे हैं जिसके बाद नारायणगढ़ वर्मा पापड़ी रोड पर नाका लगाया गया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से चिट्ठा (स्मैक )की के बरामद की गई है

आरोपी आकाशदीप उम्र 23 वर्ष पुत्र जालंधर सिंह निवासी मेहंदीपुर तरण तारण पंजाब
और रणजीत सिंह उम्र 23 वर्ष पुत्र मेजर सिंह निवासी पट्टी तरण तरण पंजाब के खिलाफ कलां पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस आगे की जांच में जुटी है पुलिस मामले में जांच कर रही है कि आरोपी पहले भी सिरमौर में नशे की तस्करी करते थे और आरोपियों के खिलाफ पहले कितने मामले दर्ज हैं

मामले की पुष्टि करते हुए सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस की यह मुहिम लगातार चली हुई है अभी तक दर्जनों नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका है नशे के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी और आरोपियों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा और इन तस्करों के भी आगे के लिंक का पता लगाया जाएगा कि आरोपी कहां से नशा की खेप लाए थे और कहां बेचने वाले थे

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!