Khabron wala
सदर थाना प्रभारी की अगुवाई में बीते दिनों समराला क्षेत्र में चरस बरामदगी के मामले के मुख्य सप्लायर को दबोच लिया गया है। आरोपी की पहचान शशि पाल पुत्र जगदेव निवासी कुठेड़ा घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी करसोग में ढाबा चलाता है और ढाबे की आड़ में चरस की सप्लाई करता है। सदर पुलिस ने उक्त आरोपी को सुनियोजित तरीके से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जानकारी मिली है कि सदर पुलिस ने आरोपी को बुधवार देर रात करसोग से गिरफ्तार किया। मामले की पुष्टि एएसपी राजेश उपाध्याय ने की है।









