द स्कॉलर्स होम स्कूल के विद्यार्थियों का सीबीएसई की 10वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन।
स्कूल सीनियर प्रधानाचार्य श्री अभिषेक शर्मा जी ने बताया कि द स्कॉलर्स होम स्कूल में आज का दिन (16 अप्रैल 2026) अत्यंत गौरवपूर्ण रहा जब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परिणाम में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
कक्षा दसवीं में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्कूल की छात्रा हरकीरन कौर ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अभिभावकों को गौरवान्वित किया।
इस परीक्षा परिणाम में आरव कुमार ने अंग्रेजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए तथा अंशिका शर्मा एवं अक्षित राय ने भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं।
हरकीरन कौर (97.8 %)
आरव कुमार (97.6%)
सानवी गुप्ता (96.4%)
वर्णिका सैनी (95.4%)
पीयूष शर्मा (95.2%)
अंशिका शर्मा (95%)
अराध्या चौहान (94.4%)
समायरा खान (94.2%)
वंशिका गोयल (93.8%)
शौर्य मेहरवाल (93.4%)
सोहम कृष्णा गर्ग (91.2%)
काशवी तोमर (91%)
अक्षित राय (90.8%)
कनक (90.6%)
दक्षेश सिंह पिलखवाल (90.4%)
सृष्टि छप्पा (90.2%)
कुल मिलाकर चवालीस विद्यार्थियों नें सीबीएसई की कक्षा दसवीं की परीक्षा में 75% से अधिक अंक प्राप्त किए तथा स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक महोदय डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग एवं निदेशक महोदय श्रीमती गुरमीत कौर नारंग जी ने सीनियर प्रिंसिपल श्री अभिषेक शर्मा जी व सभी छात्रों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।
समस्त अध्यापकों ने इस शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।









