*जिला सिरमौर, थाना माजरा: परचून की दुकान में छापा, 696 नशीले कैप्सूल व 40 हजार नकदी बरामद*
उपमंडल पांवटा साहिब की स्पैशल डिटेक्शन टीम ने गुप्त सूचना पर थाना माजरा के क्षेत्र कोलर में एक परचून की दुकान पर छापेमारी कर प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल व नकदी बरामद की है।
दिनांक 18-04-2026 को स्पेशल डिटेक्शन टीम को गुप्त सूचना मिली कि तपेन्द्र सिंह पुत्र अलबेल सिंह, निवासी गांव व डाकघर कोलर, तहसील पांवटा साहिब, उम्र 52 वर्ष अपनी परचून की दुकान में अवैध नशीले पदार्थ बेच रहा है।
सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रेड के दौरान आरोपी की दुकान से एक गत्ता पेटी के अंदर PROXIOHM-SPAS मार्का के गहरे भूरे रंग के 29 स्ट्रिप्स में कुल 29×24=696 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद हुए। साथ ही कुल 40,000/- रुपये नकद भी बरामद किए गए। आरोपी कोई परमिट अथवा लाइसेंस पेश नहीं कर सका।
इस संबंध में थाना माजरा में धारा 22 NDPS Act के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है तथा पता लगाया जा रहा है कि नशीली दवाइयों के अवैध धन्धा में अन्य कौन संलिप्त है।










