ADVERTISEMENT

सोलन तथा कसौली में 24 अप्रैल को होगी पशु मित्र पद की शारीरिक परीक्षा, कुल 54 उम्मीदवारों ने किया आवेदन

Khabron wala

पशुपालन विभाग द्वारा सोलन एवं कसौली में पशु मित्रों की भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा 24 अप्रैल, 2026 को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी आज यहां वरिष्ठ पशु चिकित्सक धर्मपुर एवं पशु मित्र एन्गेजमेंट समिति के सदस्य सचिव डॉ. बी.बी. करकरा ने दी।

डॉ. करकरा ने कहा कि शारीरिक परीक्षा 24 अप्रैल, 2026 को प्रातः 09.00 बजे पाईनग्रोव स्कूल धर्मपुर में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के तहत सोलन में 03 तथा कसौली में 05 पदों के लिए यह चयन किया जाना है। कुल 54 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इनमें सोलन उपमण्डल से 17 तथा कसौली उपमण्डल से 37 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि सोलन उपमण्डल में 06 महिला तथा 11 पुरुष और कसौली उपमण्डल में 12 महिला तथा 25 पुरुषों ने आवेदन किया है।

सदस्य सचिव ने कहा कि सभी अभ्यार्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेज़ों एवं खेल परिधान सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!