ADVERTISEMENT

Himachal: CM सुख्खू ने करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुख्खू मंगलवार को कांगड़ा जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। अपने इस प्रवास के दौरान उन्होंने क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

प्रमुख उद्घाटन और शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने फतेहपुर में नवनिर्मित मिनी सचिवालय का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। इसके अलावा उन्होंने शहीद स्मारक का निर्माण, आदर्श स्वास्थ्य संस्थान फतेहपुर का भवन और कोडू बेला, पालाख, मलहारी और सुनेट जैसे क्षेत्रों को जोड़ने वाली विभिन्न संपर्क सड़कें के कार्यों की आधारशिला रखी।

दौरे का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा ब्यास नदी पर बनने वाले 840 मीटर लंबे पुल का भूमिपूजन रहा। यह पुल स्थाना (पांथ) और संसारपुर टैरेस को जोड़ेगा, जिससे स्थानीय लोगों का सफर काफी आसान हो जाएगा। इसका निर्माण केंद्र सरकार की ‘सेतु योजना’ के तहत किया जा रहा है।

शाहनहर कार्यालय की वापसी

मुख्यमंत्री ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि शाहनहर सिंचाई योजना का सर्कल कार्यालय, जो पहले मंडी स्थानांतरित कर दिया गया था, अब दोबारा फतेहपुर में ही चलेगा। उन्होंने तर्क दिया कि जब यह योजना फतेहपुर से संबंधित है, तो इसका कार्यालय दूर होना सही नहीं है।

विपक्ष पर साधा निशाना

राजनीतिक चर्चा करते हुए सीएम सुक्खू ने भाजपा पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग गुटबाजी में बंटे हुए हैं और वे इस गलतफहमी में हैं कि हर पांच साल बाद सरकार बदल जाती है।

जनता की समस्याएं सुनीं

दिन के दूसरे हिस्से में मुख्यमंत्री पौंग डैम स्थित टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन सेंटर पहुंचे। वहां उन्होंने स्थानीय प्रतिनिधिमंडलों और आम लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!