ADVERTISEMENT

शिमला के चियोग में अढ़ाई साल के बच्चे को टीचर ने पीटा और कही यह बड़ी बात

Khabron wala

ठियोग उपमंडल के चियोग में एक सरकारी स्कूल में अढ़ाई साल के बच्चे की पिटाई का मामला सामने आया है। ठियोग क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में महिला जेबीटी टीचर ने अढ़ाई साल के मासूम को थप्पड़ मारा। बच्चे का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने स्कूल में शौच कर दिया था। इस घटना के बाद से मासूम काफी डरा हुआ है। बच्चे के पिता ने शिक्षा मंत्री और सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित बच्चे के पिता गोपाल शर्मा ने इस पूरी घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही बच्चे का दाखिला स्कूल में करवाया था। गोपाल ने मासूम को रोज की तरह स्कूल भेजा था। तभी उन्हें अपनी बहन का फोन आया। बहन ने बताया कि स्कूल में बच्चे को पीटा गया है। मासूम ने स्कूल में शौच कर दिया था। इसी बात पर शिक्षिका भड़क उठी।

घटना का पता चलने पर पिता तुरंत स्कूल पहुंचे। उन्होंने महिला शिक्षिका से इस मारपीट का कारण पूछा। टीचर ने तर्क दिया कि वह स्कूल में बच्चों का शौच साफ करने के लिए नहीं है। बच्चे के पिता ने आरोप लगाया उक्त टीचर ने कहा कि जो करना है कर लो। पिता न्याय की उम्मीद में स्कूल प्रिंसीपल के पास गए, लेकिन वहां भी आरोपी शिक्षिका का रवैया नहीं बदला। महिला टीचर ने प्रिंसीपल के सामने भी पिता से दुर्व्यवहार किया।

शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग
पीड़ित पिता ने घटना का एक वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में मासूम रोते हुए टीचर द्वारा थप्पड़ मारने की बात कह रहा है। पिता ने बताया कि इलाके की कई अन्य महिलाएं भी इस टीचर से परेशान हैं। कम से कम 10 महिलाओं ने इस शिक्षिका के खिलाफ शिकायत की बात मानी है। पिता ने शिक्षा मंत्री से कार्रवाई की गुहार लगाई है। फिलहाल शिक्षा विभाग ने इस गंभीर मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!