ADVERTISEMENT

Solan: जेबीटी रोड पर फ्लैट में आग लगने से मची अफरा-तफरी, जानें कैसे टला हादसा

Khabron wala

सोलन शहर के जेबीटी रोड स्थित एक फ्लैट में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ उस दौरान फ्लैट में कोई भी मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानी नुक्सान टल गया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस अग्निकांड के पीछे मानवीय लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि घर के लोग सुबह काम पर जाते समय इलैक्ट्रिक आयरन (प्रैस) बंद करना भूल गए थे, जिसके कारण शॉर्ट सर्किट या अत्यधिक हीटिंग से आग भड़क उठी। हालांकि, अग्निशमन विभाग और स्थानीय प्रशासन का कहना है कि आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।

फिलहाल, घटना में हुए कुल नुक्सान का आकलन किया जा रहा है। वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलते समय बिजली के उपकरणों, विशेषकर हीटिंग वाले उपकरणों को चैक करना सुनिश्चित करें ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!