द स्कॉलर्स होम स्कूल के आयुष्मान दास INSPIRE-MANAK प्रदर्शनी में राज्य स्तरीय प्रदर्शन के लिए चयनित
नाहन के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 13 अप्रैल 2026 को आयोजित 13वीं जिला स्तरीय INSPIRE-MANAK प्रदर्शनी में छात्र आयुष्मान दास का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।
इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपने नवाचारपूर्ण वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में छात्र आयुष्मान दास ने अपने उत्कृष्ट प्रोजेक्ट के माध्यम से सभी का ध्यान आकर्षित किया और शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय INSPIRE-MANAK प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।
उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय एवं पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
आयुष्मान दास की इस सफलता के पीछे उनकी मार्गदर्शक शिक्षिका सुश्री रीना शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके कुशल निर्देशन और निरंतर प्रोत्साहन ने छात्र को इस मुकाम तक पहुंचाया।
विद्यालय प्रबंधन निदेशक महोदय डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग, स्कूल निदेशक महोदया श्रीमति गुरमीत कौर नारंग एवं स्कूल सीनियर प्रधानाचार्य श्री अभिषेक शर्मा ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए छात्र और शिक्षिका दोनों को बधाई दी।
प्रबंधन समिति ने कहा कि यह सफलता विद्यालय के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आयुष्मान राज्य स्तर पर भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगे।
विद्यालय परिवार ने छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस उपलब्धि को सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।












