*जिला सिरमौर पुलिस को नशा तस्कर के खिलाफ लगी बड़ी सफलता हाथ, 35.70 ग्राम चिट्टा/हेरोईन के साथ हरियाणा का तस्कर काबू।*
दिनांक 27-04-2026 डिटेक्शन सैल नाहन, जिला सिरमौर की टीम गश्त व मादक पदार्थ अधिनियम में गुप्त सूचनाएँ एकत्र करने के लिये सिनियर स्केडरी स्कुल मोगीनन्द के पास मौजुद थी तो गुप्त सूत्र से सूचना प्राप्त हुई कि कुशविन भाटिया उर्फ चन्दु नाम का व्यक्ति काफी लम्बे समय से नाहन व कालाआम्ब के लडकों को मादक पदार्थ चिट्टा/हैरोईन को बेचने का धंधा कर रहा है जो चिट्टा/हैरोइन की खेप लेकर मोगीनन्द में कंपनी के लड़कों को मादक पदार्थ चिट्टा /हैरोईन बेच रहा है । जिस पर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उसे काबू किया जिसने अपना नाम पता कुशविन भाटिया उर्फ चन्दु पुत्र श्री भुपेन्द्र भाटिया निवासी मकान न0 263, दर्शन नगर कॉलोनी नारायणगढ़ रोड़ काला आम्ब नजद मस्जिद डा0 हमीदपुर तह0 नारायणगढ़, जिला अम्बाला, हरियाणा व उम्र 27 साल बतलाया । जिसके कब्जा से तलाशी के दौरान 35.70 ग्राम चिट्टा/ हेरोईन बरामद हुआ है तथा कैश मु0 85620/- रुपये भी ब्रामद हुए हैं। इस सन्दर्भ में पुलिस थान काला आम्ब में उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 21 N.D & P.S ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है। यह नशा तस्कर का एक बहुत बडा सरगना है जो बहुत चालाकी से हिमाचल में नशा का अवैध धन्धा कर रहा था व पुलिस के रड़ार पर था। आरोपी का माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमाँड़ प्राप्त किया जा रहा है तथा अन्वेषण के दौरान पता लगाया जा रहा है कि इसका नशा तस्कीर का जाल कहां-2 फैला है। इसके बेकवर्ड व फार्वर्ड लिंकेज का पता लगाया जा रहा है तथा पूरे गिरोह को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिये कार्यवाही की जा रही है।
*रेणुकाजी ट्रैफिक चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, मामला दर्ज*
दिनांक 27-04-2026 को थाना रेणुका जी के मुलाजमान स्पैशल अभियान के दौरान ट्रैफिक चैकिंग के लिये ददाहु-नाहन सड़क पर दृष्टि होटल के पास यातायात चैकिंग कर रहे थे। चैकिंग के दौरान बायरी की तरफ से एक मोटरसाइकिल नं0 HP18C-8084 आई। रोकने का इशारा करने पर चालक ने स्पीड कम करने के बजाय और बढ़ा दी तथा लापरवाही से कट मारते हुए निकला। इस दौरान चालक का हेलमेट HHC राजिन्द्र सिंह की नाक पर लगा, जिससे नाक पर चोट आई और खून बहने लगा। उपचार के लिए घायल पुलिसकर्मी को सिविल अस्पताल ददाहु ले जाकर मेडिकल करवाया गया। यह हादसा मोटरसाइकिल चालक द्वारा वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाने तथा जानबूझकर न रोकने की नीयत से हुआ है। जिस पर आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना रेणुका जी में अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।
*माजरा फैक्टरी भूमि विवाद में मारपीट, युवक ने दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज*
शिकायतकर्ता अंशुल गोयल पुत्र अरविन्द गोयल, निवासी गांव अमरगढ़, डाकघर पुरुवाला, तहसील पांवटा साहिब ने बताया कि जोहड़ों में उसकी ‘पोंटिका’ नाम से फैक्टरी है। उसने कंपनी के काम के लिए शेर सिंह निवासी जोहड़ों से जमीन किराए पर ली है, जहां कंपनी के उद्देश्य से गड्ढा खोदा जा रहा था। रतन लाल निवासी जोहड़ों ने उसे सूचित किया कि गड्ढे के साथ उसका खेत है और उसके खेत की डोल गिर गई है। इस विवाद को लेकर बातचीत के दौरान प्रमोद निवासी गांव जोहड़ों आ गया और बहसबाजी करने लगा। जब अंशुल गोयल वहां से जाने लगा तो प्रमोद ने उसे रोककर थप्पड़ मार दिए तथा जान से मारने की धमकी दी। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना माजरा में अभियोग पंजीकृत करके तफतीश शुरु कर दी गई है।












