ADVERTISEMENT

हिमाचल पंचायत चुनाव का एलान: 3754 पंचायतों में होगा मतदान, आदर्श आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव का आज एलान हो गया। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त अनिल खाची ने शेड्यूल तय कर दिया। प्रदेश की 3754 पंचायतों में चुनाव होंगे। आनी और नग्गर की 2 पंचायतों में कार्यकाल 2027 में पूरा होने के कारण अभी नहीं होंगे। आदर्श चुनाव आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है।

पंचायत चुनाव में 50 लाख 79 हजार मतदाता मतदान करेंगे। पंचायत सदस्य के लिए सफेद, उपप्रधान के लिए पीला, प्रधान हलका हरा बैलेट पेपर होगा। बीडीसी सदस्य के लिए गुलाबी और जिला परिषद सदस्य के लिए हल्का नीला बैलेट पेपर होगा।

हिमाचल प्रदेश की 3754 पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान व वार्ड पंच के लिए मतदान होगा। इसके अलावा 251 जिला परिषद वार्ड और 1769 पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोट पड़ेंगे।

पंचायतों में 31214 प्रतिनिधियों का होगा चुनाव
पंचायती राज संस्थाओं की त्रिस्तरीय प्रणाली में कुल 31214 पदाधिकारियों का चुनाव होना है, जिसमें 21678 पंचायत सदस्य, 3754 पंचायत प्रधान और उपप्रधान, 1769 पंचायत सदस्य तथा 251 जिला परिषद सदस्य शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश की सभी पंचायतों की मतदाता सूचियां अधिसूचित कर दी हैं। 27 अप्रैल तक शेष 450 पंचायतों की मतदाता सूचियां अधिसूचित की जानी थीं, जिसे लगभग पूरा कर लिया गया है। वार्ड आधार पर 20-20 कापियां भी छापी गई हैं, जिससे पंचायत चुनाव की घोषणा करने का रास्ता साफ हो गया है।जिला शिमला के रोहड़ू नगर परिषद और नारकंडा नगर पंचायत के चुनाव के लिए आधिकारिक कार्यक्रम जारी किया गया है। दोनों शहरी निकायों में मतदान 22 मई को होगा। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार पांच, छह और सात मई को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 11 मई को तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे, जबकि मतदान 22 मई को सुबह सात बजे से तीन बजे तक होगा।
रोहड़ू और नारकंडा में चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश के 53 शहरी निकायों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!