*जिला सिरमौर डिटेक्शन सेल नाहन की बड़ी कार्रवाई, उज्जल माजरी बैरियर के पास दो व्यक्तियों से 20.14 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद*
दिनाँक 30.04.2026 को डिटेक्शन सैल नाहन की टीम को गश्त व मादक पदार्थ में गुप्त सूचनाएँ एकत्र करते समय गुप्त सूत्र से सूचना मिली कि दो युवक, शुभम निवासी सोलन तथा रजत निवासी मण्डी जो मादक पदार्थ चिट्टा/हेरोईन बेचने का धंधा करते है, आज भी अपनी मोटर साईकिल नं0 HP13-3714 मार्का KTM में मादक पदार्थ चिट्टा/हेरोईन छुपाकर चंडीगढ़ से उज्जल माजरी बैरियर से होते हुए सराहां सोलन की तरफ खेप लेकर जा रहै हैं, जिस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त मोटर साईकल को रोका गया जिस पर दो युवक बैठे थे जिनमें से एक युवक ने अपना नाम शुभम शर्मा पुत्र रमेश चंद निवासी गांव सुनखी डा0 सायरी तह0 कंडाघाट जिला सोलन हि0प्र0 बउम्र 30 वर्ष तथा पीछे बैठे युवक ने अपना नाम रजत मिश्रा पुत्र रमन मिश्रा गांव बालकरूपी डा0 व तह0 जोगींद्रनगर जिला मंण्डी हि0प्र0 बउम्र 27 वर्ष बतलाया। दौराने तलाशी मोटर साईकिल उपरोक्त की सीट के नीचे 20.14 ग्राम चिट्टा/ हेरोईन बरामद हुआ है। इस सन्दर्भ में उपरोक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना काला आम्ब में धारा 21,29 ND&PS ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपियों का माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमाँड प्राप्त किया जा रहा है तथा पता लगाया जा रहा है कि यह उपरोक्त नशे की खेप कहां से लाए थे तथा किन्हें सप्लाई करने की फिराक में थे ताकि इस पूरे गिरोह को काबू किया जा सके।
*पुलिस थाना पाँवटा साहिब में 1.74 ग्राम स्मैक/हेरोईन के साथ एक आरोपी काबू, अभियोग पंजीकृत*

दिनाँक 30.04.2026 को स्पैश डिटेक्शन सैल पाँवटा साहिब की पुलिस टीम गश्त व मादक पदार्थ में गुप्त सूचनाएँ एकत्र करते समय विश्वकर्मा चौक मौजुद थी तो मुखबर खास से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जिसका नाम प्रकाश पुत्र श्री गम्भु राम निवासी गांव च्याना डा0 शिलाई तहसील व थाना शिलाई जिला सिरमौर हि0प्र0 है हैरोईन/स्मैक खरीदर कर पांवटा साहिब ला रहा है । जिस पर टीम कार्यवाही के लिये सज्ज हो गई तो यमुना पुल से मुताबिक मुखबरी के एक व्यक्ति आते हुए दिखाई दिया जिसको टीम द्वारा काबु किया तथा उसका नाम पता पुछा जिसने अपना नाम उपरोक्त ही बतलाया । जिससे माचिस की डिब्बी में 1.74 ग्राम स्मैक/हैरोईन बरामद हुआ । इस सन्दर्भ में उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना पाँवटा साहिब में धारा 21, ND&PS ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा पता लगाया जा रहा है कि यह उपरोक्त स्मैक/हेरोईन कहां से लाया था तथा किन्हें सप्लाई करने की फिराक में था ताकि इसके पीछे अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जा सके।
*पुलिस थाना राजगढ़ के अन्तर्गत ट्रक के अन्दर भारी मात्रा में चूरापोस्त बरामद व आरोपी गिरफ्तार , अभियोग पंजीकृत*

दिनाँक 30.04.2026 को पुलिस थाना राजगढ़ की टीम को गशत व मादक पदार्थ में सूचनाएँ एकत्र करते समय पबयाना के पास मुखबर से सूचना मिली कि रामलाल शर्मा पुत्र श्री सूरत राम R/O गांव भनोग डा0 डिम्बर तह0 राजगढ जिला सिरमौर (हि0प्र0) उम्र 48 वर्ष अपने ट्रक Eicher No. HP71A-6099 में मादक पदार्थ चुरा पोस्त की खेप लेकर सोलन से राजगढ की तरफ आ रहा है। जिस पर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त ट्रक को नजद बटोल(सनौरा) मुख्य सडक पर रोक लिया। जिसके ड्राईवर ने पूछने पर अपना नाम पता राम लाल उपरोक्त बतलाया। ट्रक की तलाशी करने पर ट्रक की बाडी के अन्दर पोलीथीन लिफाफो में 9.346 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। इस सन्दर्भ में आरोपी उपरोक्त के विरुद्ध धारा 15 NDPS Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया है । आरोपी को गिरफ्तार करके माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमाँड प्राप्त किया जा रहा है तथा पता लगाया जा रहा है कि यह उपरोक्त नशे की खेप कहां से लाया था तथा किन्हें सप्लाई करने की फिराक में था ताकि इस पूरे गिरोह को काबू किया जा सके।












