ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब : वार्ड 7 मे रविंद्रपाल सिंघ दमदार प्रत्याशी , कर रहे जोरदार प्रचार , भाजपा बैकफुट पर

पांवटा साहिब का जाना माना चेहरा रविंद्र पाल सिंह (रविंद्रा) इस बार वार्ड नंबर 7 से चुनाव प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे हैं आपको बता दें कि उनको काफी सशक्त दावेदार माना जा रहा है । मजे की बात यह है कि भाजपा को उनकी टक्कर में कोई दावेदार भी नहीं मिला था फिर एक कमजोर कैंडिडेट को खड़ा कर दिया अब उसे कमजोर कैंडिडेट को टॉर्चर करके निर्दलीय होने के लिए मजबूर कर दिया गया और अब समय पर एक ऐसे कैंडिडेट को खड़ा कर दिया गया जो पिछले कई दशक से नगर पालिका का लाखों रुपए हाउस टैक्स दबाकर बैठा था जबकि वह नॉमिनेट पार्षद भी बन चुका था ऐसे में भाजपा की फूट खुलकर सामने आ गई है और ऐसा कैंडिडेट उतरना पड़ा है जिसपर सिक्ख किसान और मुस्लिम विरोधी होने के आरोप लगते रहे हैं

पांवटा साहिब में इस बार चुनाव साफ छवि और भ्रष्टाचार के बीच होने जा रहा है आपको बता दें कि पिछली बार रविंद्र पाल सिंह की धर्मपत्नी इंदरप्रीत कौर वार्ड नंबर 7 से पार्षद बन कर छोटी संसद (नगर परिषद) में पहुंची थी। इसके बाद स्वयं रविंद्रपाल सिंह वार्ड 6 से जीत कर पार्षद बने थे

उस समय भी चर्म पर पहुंचे भ्रष्टाचार के बावजूद भी इंदरप्रीत अपने दामन को साफ रखने में कामयाब रही थी वही अब उनके पति रविंदर पाल सिंह शांत सरल और सहज स्वभाव के माने जाते हैं वह वार्ड नंबर 7 से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

हालांकि हार और जीत की बात नहीं कही जा सकती लेकिन वार्ड नंबर 7 से रविंद्र पाल सिंह को काफी अच्छा समर्थन लोगों का मिल रहा है उसमें उनकी अपनी छवि होने के साथ-साथ वार्ड के कई मौजिज लोगों का उनके पक्ष में आना भी उनको मजबूत बना रहा है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!