ADVERTISEMENT

फरार उद्घोषित अपराधी परवाणू से गिरफ्तार

*फरार उद्घोषित अपराधी परवाणू से गिरफ्तार*

जिला सिरमौर पी0ओ0 सेल नाहन की टीम ने वर्ष 2017 के एक मामले में फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को परवाणू से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दिनांक 01-05-2026 को पी0ओ0 सेल नाहन की टीम ने कार्रवाई करते हुए उद्घोषित अपराधी राकेश कुमार उर्फ रॉकी पुत्र श्री राम गोपाल, निवासी गांव भवाना, तहसील कालका, जिला पंचकूला, हरियाणा को परवाणू से गिरफ्तार किया। आरोपी थाना पच्छाद के अभियोग संख्या 84/2017 दिनांक 27-10-2017 धारा 306 IPC में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे माननीय न्यायालय द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपी को आगामी कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पी0ओ0 सेल द्वारा फरार अपराधियों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!