ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब (वार्ड नं. 6) से सुमन गर्ग ने भरा नामांकन, जनता का मिल रहा अपार समर्थन

पांवटा साहिब नगर परिषद के वार्ड नंबर 6 से सुमन गर्ग ने आज अपना नामांकन पत्र विधिवत रूप से दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान समर्थकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली, जिससे उनके पक्ष में बढ़ते जनसमर्थन का स्पष्ट संकेत मिला।

इस मौके पर सुमन गर्ग ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं के सुधार और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को अपनी प्राथमिकता बनाएंगी। उन्होंने जनता से सहयोग और आशीर्वाद की अपील भी की।

स्थानीय लोगों के बीच सुमन गर्ग को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के विभिन्न वर्गों से उन्हें लगातार समर्थन प्राप्त हो रहा है, जिससे चुनावी मुकाबला रोचक होने की संभावना है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!