ADVERTISEMENT

जिला सिरमौर पुलिस द्वारा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान डिटेक्शन सेल नाहन ने नोहराधार-राजगढ़ रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 10.54 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

*जिला सिरमौर पुलिस द्वारा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान डिटेक्शन सेल नाहन ने नोहराधार-राजगढ़ रोड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 10.54 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।*

दिनांक 02-05-2026 को डिटेक्शन सेल की टीम ने नोहराधार-राजगढ़ रोड पर केयर नाला के पास नाकाबंदी के दौरान दो व्यक्तियों के कब्जे से 10.54 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया।
*गिरफ्तार आरोपी:-*
1. मनोज वर्मा पुत्र ईश्वर दास वर्मा, निवासी गांव, डाकघर व तहसील नोहराधार, जिला सिरमौर, हि0प्र0, उम्र 38 वर्ष
2. सतीश कुमार पुत्र सुलैना सिंह, निवासी गांव, डाकघर बल्लाह, तहसील असंध, जिला करनाल, हरियाणा, उम्र 41 वर्ष

दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना संगड़ाह में धारा 21, 29 NDPS Act 1985 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की आगामी तफ्तीश अमल में लाई जा रही है। आरोपियों का माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमाँड प्राप्त किया जा रहा है तथा दौराने अन्वेषण छानबीन की जा रही है कि यह उपरोक्त नशा का सामान कहां से लाये थे तथा किन्हें सप्लाई करने की फिराक में थे ताकि पूरे गिरोह को गिरफ्त में लिया जा सके। सिरमौर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!