पांवटा साहिब नगर परिषद की सबसे हाॅट सीट वार्ड नंबर-8 से पूर्व चेयरमैन संजय सिंघल ने नामांकन भरा है । क्योंकि यह वार्ड भाजपा का सबसे सुरक्षित वार्ड माना जाता है इस वार्ड से संजय सिंगला तीन बार पार्षद रह चुके हैं एक बार उनकी पत्नी भी पार्षद रह चुकी है इस वार्ड पर कांग्रेस भी अभी तक अपना कैंडिडेट नही उतार पाई है आजाद प्रत्याशी रोहताश नागिया ने यहां से नामांकन भरा है ।
नगर के वार्ड नंबर-8 और शहर का दिल कहे जाने वाले वार्ड से पूर्व चेयरमैन संजय सिंघल चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने आज अपना नामांकन दाखिल किया है । पांवटा साहिब मे शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जो संजय सिंघल को न जानता हो। उनकी जीत को लेकर लाखों रुपए की शर्तें लग रही है
उनके वर्षों की सेवाएं भी उनके काम आ सकती है। जानकार बताते हैं कि यदि संज्ञेय सिंघल वार्ड नंबर-8 से चुनावी मैदान मे उतरते हैं तो सबसे सुरक्षित वार्ड मान रही भाजपा चिंता मुक्त है । वहीं, पूछे जाने पर संजय सिंघल ने बताया कि वह वार्ड नंबर-8 से पार्षद का चुनाव लड़ेंगे। उनका कहना है कि उन्हे लोगों का समर्थन और प्यार मिलेगा। वह चाहते हैं कि वह नगर परिषद के माध्यम से भी शहर की सेवा करें। जिसके लिए वह जनता से एक मौका जरूर मांगेंगे। और वार्ड के लोगों की समस्याएं दूर करेंगे











