ADVERTISEMENT

पांवटा साहिब वार्ड नंबर 11 में कृष्णा धीमान ने भरा नामांकन,वरिष्ठ भाजपा नेता मदन मोहन शर्मा भी स्वयं रहे मौजूद

पांवटा साहिब वार्ड नंबर 11 से नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन कृष्णा धीमान ने नामांकन एसडीएम पांवटा साहिब के सामने पेश किया इस अवसर पर एमएलए पद के दावेदार भाजपा नेता मदन मोहन शर्मा एवं वार्ड के सभी समर्थक उनके साथ रहे।

चुनावी महाकुंभ में हर उम्मीदवार अपनी तरफ से जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा है इसी कड़ी में वार्ड नंबर 11 के भाजपा समर्थित उम्मीदवार राजरानी भी घर-घर जाकर लोगों को उनके समर्थन में वोट करने की अपील कर रही है राजरानी ने बताया कि यदि वह जीतकर आती है तो वह विकास में कोई कमी नहीं छोड़ेगी इसके साथ ही राजरानी को विधायक चौधरी सुखराम का भी पूरा समर्थन मिला हुआ है

समाजसेवी व भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा का कहना है कि भाजपा पांवटा साहिब के विकास के लिए हर पल तैयार रहती है इसलिए नगर परिषद के विकास के लिए सच्चे और कर्मठ कार्यकर्ताओं को आगे लाना चाहिए विधायक सुखराम चौधरी ने वार्ड नम्बर 11 के लोगों से कृष्णा धीमान के पक्ष में वोट करने की अपील की है

वार्ड नंबर-11 से कृष्णा धीमान ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इस दौरान वह घर-घर जाकर जनता से अपने पक्ष में वोट डालने की अपील कर रही हैं। इस अवसर पर कृष्णा धीमान ने बताया कि वह वार्ड में सभी से मिल रही है, पूरे वार्ड में उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा । उन्होंने कहा कि उन्हें आशा ही नहीं पूरा यकीन भी है कि लोग उनके पक्ष में भारी मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि वह वार्ड की जनता को यकीन दिलाना चाहती है कि अगर यदि उन्हें जिताकर नगर परिषद भेजा तो वह वार्ड के विकास में कोई कसर नहीं छोडे़ंगी।

उन्होंने कहा कि वार्ड के लोगों की समस्याओं के लिए वह हर वक्त मौजूद रहेंगी। उन्होंने कहा कि वार्ड के मतदातों की सेवा करना उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करने व वार्ड का विकास करने के लिए ही वह चुनाव क्षेत्र में आई हैं। वह वार्ड के विकास के लिए समर्पित हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि वार्ड में पार्क का निर्माण व वार्ड के सौंदर्यीकरण के लिए वह काम करेंगी। इसके अलावा पूरे वार्ड में सीवरेज के कनेक्शन मिले व गलियों में दूधिया प्रकाश हो उसके लिए काम करेंगी। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस भाजपा नेता मदन मोहन शर्मा भाजपा महिला जिला अध्यक्ष शिवानी वर्मा , शशि धीमान , नवीन शर्मा भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता वह चरणजीत चौधरी भी मौजूद रहे

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!