ADVERTISEMENT

दर्दनाक हादसा: गाड़ी पर गिरा पेड़, 4 महिलाओं की मौत

Khabron wala

आनी क्षेत्र के अंतर्गत शमशेर के समीप एक सड़क हादसे में 4 महिलाओं की नागरिक अस्पताल आनी में उपचार के दौरान मौत हो गई। एसपी कुल्लू ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में एक अन्य घायल महिला का उपचार जारी है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को शमशेर के समीप एक गाड़ी पेड़ की चपेट में आने के कारण गहरी खाई में गिर गई।

गाड़ी में ड्राइवर समेत 7 लोग सवार थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए नागरिक अस्पताल आनी पहुंचाया गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 4 महिलाओं की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इनमें सीमा देवी पत्नी जिया लाल निवासी रोवड़ी, बन्ती देवी पत्नी हेम दत्त कौंडल निवासी लामिसेरी, ऊषा पत्नी मदन लाल निवासी तराला व स्नेह लता पत्नी टीका नन्द निवासी पारलीधार शामिल हैं। रीना कुमारी पत्नी प्रेम सागर निवासी जुडेह जिला मंडी का उपचार चल रहा है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!