बद्रीपुर चौक पर शौचालय नहीं, यमुना घाट बैरियर के शौचालय में ताला
पांवटा साहिब: पेंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहिब की बैठक सुन्दर लाल मेहता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। सर्वप्रथम अपने एक वरिष्ठ सदस्य डॉ मदन सिंह परमार सेवानिवृत्त कृषि उपनिदेशक एवं प्रदेश अध्यक्ष आत्माराम शर्मा के बड़े भाई के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई।
डॉ टीपी सिंह महासचिव ने बताया कि पंजाब उच्च न्यायालय से फैसला आया है कि पंजाब सरकार अपने सभी कर्मचारियों व पेंशनर्स और भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के अनुरूप मंहगाई भत्ता 31 मई तक जारी करें।
इसी क्रम में हिमाचल उच्च न्यायालय में पी आई एल डाली गई है कि इस प्रदेश में भी पूर्ण मंहगाई भत्ता देय समय से जारी किया जाए। अभी तक 45% भत्ता ही दिया जा रहा है जबकि केन्द्र में यह 60%दे दिया गया है। उच्च न्यायालय ने सरकार से 4 सप्ताह में जवाब मांगा है।इस विषय में सरकार को सकारात्मक कदम उठाना चाहिए। 8-9-2022 के संदर्भ में 7माह 7 दिन को एरियर रोका हुआ है उसे तुरंत जारी किया जाए।
जनवरी 2016 के उपरांत सेवानिवृत्त पैंनसनरस को उनके वित्तीय लाभ एकमुश्त शीघ्र जारी किए जाएं।यें लाभ जनवरी 16 के पूर्व व जनवरी 22 के बाद के सेवानिवृत्त पेंशनर्स को दिये जा चुके हैं।
चिकित्सा बिलों की अदायगी बार बार आश्वासन के बाद भी बजट की अनुपलब्धता के कारण नहीं हो पा रही है। फिक्स चिकित्सा भत्ता भी 1000/- के स्थान पर 400/-प्रति माह ही दिया जा रहा है। 65,70व75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सदस्यों को 5,10व15%, मूल पैंशन न देकर भत्ता ही दिया जा रहा है।इस विसंगति को दूर किया जाए।
देवी नगर में कब्रिस्तान के पास काफी समय से पानी पाईप टूटी हुई है जिससे पेयजल तो व्यर्थ हो ही रहा है सड़क को भी खराब कर रहा है जलशक्ति विभाग इस विषय में उदासीन बना हुआ है।
बद्रीपुर चौक पर टोयलट की अनुपलब्धता व बैरियर के पास के शौचालय के बन्द होने,बांगरण व विश्वकर्मा चौक पर ट्रैफिक लाईटों की व्यवस्था व राष्ट्रीय राजमार्गौ पर बने पैदल पथ पर अतिक्रमण के मुद्दों पर एस डी एम साहिब से 22-4-26में एक ज्ञापन भी सौंपा है तथा आश्वासन मिला है कि शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सुन्दर लाल मेहता, पी सिंह इन्द्र पाल वालिया, देवेन्द्र सिंह सैनी, जवाहर सिंह पाल,इन्दुलाल, के के चड्ढा,भी एस नेगी, अनिता चड्ढा, नरेश कुमार बत्रा,आर के अग्रवाल, सुशील कुमार, शान्ति स्वरूप गुप्ता,एन डी सरीन,पी एन गुप्ता वी के अग्रवाल,व एम एल चौहान आदि मौजूद रहे।












