ADVERTISEMENT

Shimla: प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड की परीक्षाओं के परिणाम किए घोषित

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड की परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बीएड प्रथम सैमेस्टर का परीक्षा परिणाम 99.57 प्रतिशत रहा। बीएड प्रथम सैमेस्टर रि-अपीयर की परीक्षाओं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इसके अलावा बीएड तृतीय सैमेस्टर का परीक्षा परिणाम 99.46 प्रतिशत रहा, जबकि तृतीय सैमेस्टर परीक्षा का परिणाम 73.68 प्रतिशत रहा। विश्वविद्यालय ने सीडीओई के अंतर्गत चल रहे बीएड कोर्स के परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिए हैं। इसके तहत बीएड वार्षिक प्रणाली के अंतर्गत प्रथम सैमेस्टर का परीक्षा परिणाम 95.13 प्रतिशत और री-अपीयर का परीक्षा का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने बताया कि विद्यार्थी अपने परिणाम लॉगइन आईडी के माध्यम से देख सकते हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!