ADVERTISEMENT

जिला सिरमौर, पुलिस थाना नाहन में दिनाँक 03.04.2026 को मादक पदार्थ अधिनियम में धारा 22,25-61-85 में दर्ज अभियोग में बेकवर्ड लिंकेज में एक अन्य आरोपी गिरफ्तार

Khabron wala

जिला सिरमौर की नाहन SIU टीम ने दिनाँक 03.04.2026 को एक व्यक्ति के कब्जा से ट्रामाडोल के 56 नशीले कैप्सूल तथा टपेन्डाडोल की 49 गोलियां बरामद करने में सफलता प्राप्त की थी जिस सन्दर्भ में पुलिस थाना नाहन में धारा 22,25-61-85 में अभियोग पंजीकृत किया गया। उपरोक्त अभियोग के अन्वेषण के दौरान साबिर अहमद पुत्र स्व0 श्री जमील अहमद निवासी कांशीवाला नजद सब्जी मण्डी नाहन को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी से पूछताछ व डिजिटल साक्ष्य की सहायता से बेकवार्ड लिंकेज में कार्यवाही करते हुए नशा के इस अवैध धन्धे में आरोपी के साथ बाहरी राज्य से एक अन्य आरोपी मोहम्मद मुस्तफा उर्फ शोयब पुत्र श्री हनीफ निवासी वार्ड नं0 11, डकरानी कलौनी डकरानी देहात, थाना व तहसील विकासनगर, जिला देहरादून, उतराखण्ड़ उम्र 25 वर्ष की संलिप्तता पाई गई जिससे यह नशीले कैप्सूल व गोलियां खरीद कर लाया था। जिसे तलाश के दौरान दिनाँक 05.05.2026 को डकरानी(विकासनगर), जिला देहरादून, उतराखण्ड से गिरफ्तार किया गया है। जिला सिरमौर पुलिस की तफतीश के दौरान बाहरी राज्य से आरोपी की गिरफ्तारी करना एक बड़ी सफलता है जिससे सप्लाई चैन को तोड़ने में सफलता प्राप्त होगी। पुलिस की नशा के अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!