ADVERTISEMENT

थाना माजरा क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Khabron wala

दिनांक 06-05-2026 को रात रॉयल रेडिएंस रिसॉर्ट भारापुर में मैनेजर के पद पर तैनात परीक्षित शर्मा पुत्र राम चन्द्र, निवासी गांव व डा0 माजरा, तहसील पांवटा साहिब, उम्र 30 वर्ष, भारापुर से वापस आ रहे थे। जब वह धौलाकुआं PNB बैंक के पास पहुंचे तो उन्होंने सड़क पर एक व्यक्ति को गिरा हुआ देखा। उन्होंने तुरंत अपनी कार साइड में लगाई और मौके पर पहुंचे तो व्यक्ति सड़क पर उल्टा पड़ा था। सूचना मिलते ही थाना माजरा पुलिस मौके पर पहुंची। जांच करने पर पाया गया कि किसी अज्ञात वाहन ने उक्त व्यक्ति को टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में यह हादसा अज्ञात वाहन चालक द्वारा लापरवाही व गफलत से वाहन चलाने के कारण होना पाया गया है।इस संबंध में थाना माजरा में धारा 281, 106 BNS व धारा 187 MV Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की तफ्तीश अमल में लाई जा रही है आरोपी वाहन चालक की तलाश जारी है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!