ADVERTISEMENT

दर्दनाक हादसा: हरिपुरधार-रोनहाट मार्ग पर कार खाई में गिरी, एक की मौत, चालक घायल

Khabron wala

केदार सिंह पुत्र थुम्बड़ू राम, निवासी गांव व डा0 बड़ोल, तह0 संगड़ाह, उम्र 32 वर्ष ने थाना संगड़ाह में शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी ऑल्टो कार नं0 HP71A-7649 को दिनांक 05-05-2026 की शाम उनके भतीजे विरेन्द्र सिंह पुत्र बहादुर सिंह घर जामना जाने के लिए ले गया था। कार में उनके गांव जामना का जगदीश भी सवार था। रात करीब 3:30 बजे विरेन्द्र सिंह ने फोन पर सूचना दी कि हरिपुरधार से रोनहाट रोड पर शालना मोड़ के पास करीब 1 किलोमीटर आगे उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पर केदार सिंह अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचे तो पाया कि कार नं0 HP71A-7649 सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हालत में पड़ी थी। कार में चालक विरेन्द्र सिंह जख्मी हालत में मिला, जबकि साथ बैठे जगदीश पुत्र रामसा राम, निवासी गांव जामना डा0 बड़ोल, तह0 संगड़ाह, उम्र 26 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में हादसा चालक विरेन्द्र सिंह द्वारा वाहन को तेज रफ्तारी व लापरवाही से चलाने के कारण होना पाया गया है। इस संबंध में थाना संगड़ाह में धारा 281, 125A, 106 BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की तफ्तीश अमल में लाई जा रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!