सुमन गर्ग वार्ड 6 की भाजपा प्रत्याशी, चुनकर भेजे नगर परिषद…सुखराम चौधरी

Khabron wala

वार्ड नंबर 6 में भाजपा समर्थित सुमन गर्ग लगातार अपने प्रचार प्रसार को तेज कर रही हैं। बता दे की सुमन गर्ग जमीन से जुड़ी महिला है राजनीति से बेहतर वह ज़मीन से जुड़े कामों को निभाने में ज्यादा बेहतर महिला मानी जा रही हैं।

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज पूर्व में मंत्री, विधायक चौधरी सुखराम ने कहा कि वार्ड नंबर 6 में समस्याओं को हल करने वाला चेहरा हमने मैदान में उतारा है, लोगों से अपील की जाती है कि वह सुमन गर्ग को नगर परिषद में चुनकर भेजे ताकि भविष्य में वार्ड का चौतरफा विकास किया जा सके।

बारे में सुमन गर्ग से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 6 में काफी ऐसी समस्याएं हैं जो हल करनी जरूरी है। वार्ड में गलियों सड़कों और नालियों के लिए और बेहतर तरीके से काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भविष्य हिमाचल प्रदेश के भीतर भाजपा सरकार आने वाली है वह नगर परिषद और सरकार के माध्यम से वार्ड में और अधिकतर विकास की बयार बहा सकती है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!