बड़ा हादसा : टिप्पर और कार की आमने-सामने टक्कर, पांच लोग घायल

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र में शुक्रवार एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहां पर एक टिप्पर और ऑल्टो टैक्सी कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हुए है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुंदरनगर-करसोग सड़क मार्ग पर जयदेवी गुरुद्वारे के पास हुआ। बताया जा रहा है कि जयदेवी गुरुद्वारे के समीप टिप्पर नंबर HP-31D-1429 और ऑल्टो टैक्सी के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।

जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला और सभी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में घायल लोगों की पहचान हेतराम (25) निवासी सेरी पांगणा, हिमांशु (16) निवासी सुई पांगणा, बसंतु देवी (70), प्रेमलता (42) और बालक राम (48) निवासी सुई पांगणा, करसोग के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मंडी के एसपी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि की है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!