Khabron wala
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है। धर्मशाला में बोर्ड अध्यक्ष द्वारा नतीजे जारी किए जाने के साथ ही प्रदेश भर के हजारों छात्र-छात्राओं का लंबा इंतजार समाप्त हो गया है। इस वर्ष हिमाचल बोर्ड 10वीं का कुल पास प्रतिशत 83.87% रहा है।
परीक्षा परिणामों में लड़कियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें कांगड़ा जिले की बेटी अनमोल ने 700 में से 699 (99.86%) अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर (स्टेट टॉप) अपने जिले और परिवार का नाम रोशन किया है। वहीं ऊना जिले के अभिनव मेहता और रूहानी व बिसालपुर की छात्रा पूर्णिमा ने 700 में से 698 अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। इसी तरह हमीरपुर की आश्विका और मंडी की अलिशा ठाकुर ने 700 में से 697 (99.57%) अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है।
मैरिट लिस्ट Click Here
बोर्ड द्वारा जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 93,017 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 77,150 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलतापूर्वक बाजी मारी है और अगली कक्षा में प्रवेश पाया है। वहीं 8,422 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है, जिन्हें परीक्षा पास करने का एक और मौका मिलेगा।











