शिमला में भयानक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खेतों में पलटा ट्रक…26 वर्षीय चालक की दर्दनाक मौत

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के सुन्नी क्षेत्र में शनिवार देर रात को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 26 वर्षीय ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रविंद्र ठाकुर (26 वर्ष), निवासी शोघी, जिला शिमला के रूप में हुई है।

अनियंत्रित होकर खेतों में गिरा ट्रक

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के सुन्नी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़मैन धार के पास हुआ। बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 1:30 बजे थाना सुन्नी को सूचना मिली कि एक ट्रक (HP 64D-7299) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरा है। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक के पलटते ही चालक उसके नीचे बुरी तरह फंस गया।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ट्रक खेतों में पलटा हुआ था और चालक उसके नीचे दबा था। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग और जेसीबी मशीनों की मदद से करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार सुबह चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

 

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!