पातलियों वार्ड से चरणजीत सिंह चौधरी ने मांगा जनता का समर्थन, “टेबल फैन” चुनाव चिन्ह पर वोट देने की अपील

Khabron wala 

आगामी ज़िला परिषद चुनावों को लेकर वार्ड नंबर-09 पातलियों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में ज़िला परिषद उम्मीदवार चरणजीत सिंह चौधरी ने क्षेत्रवासियों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की है। चरणजीत सिंह चौधरी ने कहा कि जनता का प्यार, सहयोग और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें चुनाव चिन्ह “टेबल फैन” पर मोहर लगाकर सेवा का अवसर प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य वार्ड के विकास को नई दिशा देना, युवाओं के भविष्य को मजबूत बनाना और हर पंचायत तक विकास कार्य पहुंचाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता के सहयोग से क्षेत्र को विकास और नई सोच की पहचान बनाया जाएगा। उम्मीदवार ने कहा कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो वे क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे। चुनाव चिन्ह — “टेबल फैन” चरणजीत सिंह चौधरी ज़िला परिषद उम्मीदवार, वार्ड नं. 09 पातलियों, पांवटा साहिब

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!