बड़ा हादसा: सवारों से भरा वाहन खाई में गिरा, 3 लोगों की मौत, 5 गंभीर घायल

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिला मुख्यालय के साथ लगते पीज मार्ग पर बागन के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां सवारियों से भरी एक टाटा सूमो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भयानक हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना खौफनाक था कि गाड़ी सीधे गहरी खाई में जा समाई। गाड़ी के खाई में गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और बिना समय गंवाए रैस्क्यू ऑप्रेशन शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद 5 घायलों को खाई से बाहर निकाला और उन्हें तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेज दिया है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती कुछ घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही कुल्लू पुलिस की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई। फिलहाल, इस दर्दनाक हादसे का शिकार हुए मृतकों और घायलों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य अपने हाथ में ले लिया है और मृतकों व घायलों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। एसपी कुल्लू मदन लाल ने इस हादसे की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस हादसे के असल कारणों की गहनता से छानबीन कर रही है। इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। वहीं कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!