Khabron wala
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिला मुख्यालय के साथ लगते पीज मार्ग पर बागन के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां सवारियों से भरी एक टाटा सूमो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भयानक हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उक्त वाहन में सवार सभी लोग वाेट डालने के बाद शिरड़ मेला देखने जा रहे थे कि रास्ते में ये हादसा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना खौफनाक था कि गाड़ी सीधे गहरी खाई में जा समाई। गाड़ी के खाई में गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और बिना समय गंवाए रैस्क्यू ऑप्रेशन शुरू कर दिया। इसके साथ ही पुलिस को भी घटना की सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही कुल्लू पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य अपने हाथ में लिया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेज दिया।
मृतकों की जानकारी
मैना देवी (37) पत्नी देवी सिंह निवासी- गांव बेधर, डाकघर भरई, तहसील व जिला कुल्लू ।
कलावती (40) पत्नी सुरेंदर निवासी- गांव बेधर, डाकघर भरई, तहसील व जिला कुल्लू।
काली देवी (35) पत्नी बुद्धि सिंह निवासी- गांव बेधर, डाकघर भरई, तहसील व जिला कुल्लू।
घायलों की जानकारी
जय सिंह (43) पुत्र भरपूर सिंह निवासी गांव शकोर, डाकघर भरई, तहसील व जिला कुल्लू।
माला देवी (39) पत्नी जय सिंह निवासी गांव बेधर, डाकघर भरई, तहसील व जिला कुल्लू।
अंजू (26) पुत्री रूम सिंह निवासी गांव बेधर, डाकघर भरई, तहसील व जिला कुल्लू।
कमला (35) पत्नी हीरा सिंह निवासी गांव बेधर, डाकघर भरई, तहसील व जिला कुल्लू।
अयांश ठाकुर (6) पुत्र राजेश ठाकुर निवासी गांव बेधर, डाकघर भरई, तहसील व जिला कुल्लू।
तारा ठाकुर (25) पत्नी राजेश ठाकुर निवासी गांव बेधर, डाकघर भरई, तहसील व जिला कुल्लू।
प्रोमिला देवी (35) पत्नी वीर सिंह, निवासी गांव बेधर, डाकघर भरई, तहसील व जिला कुल्लू।
चित्रु देवी (37) पत्नी ब्रेसटु राम, निवासी गांव बेधर, डाकघर भरई, तहसील व जिला कुल्लू।
सावित्रा (43) पत्नी रूम सिंह निवासी गांव बेधर, डाकघर भरई, तहसील व जिला कुल्लू।
2 घायल एम्स बिलासपुर रैफर
घायलों में से 6 वर्षीय अयांश ठाकुर और तारा ठाकुर की स्थिति को देखते हुए, उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स बिलासपुर रैफर कर दिया गया है।
हादसे के कारणाें की जांच में जुटी पुलिस
एसपी कुल्लू मदन लाल ने इस हादसे की पुष्टि की है। उन्होंंने बताया कि फिलहाल पुलिस हादसे के असल कारणों की गहनता से छानबीन कर रही है। इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। वहीं कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।








