बाईपास पर घंटों खड़ी रही हरियाणा रोडवेज बस, लगा लंबा जाम
पांवटा साहिब बाईपास पर सुबह करीब 9 बजे से दोपहर 2:27 बजे तक हरियाणा रोडवेज की बस खड़ी रहने से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। बस के सड़क पर खड़े रहने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा और जाम जैसी स्थिति बनी रही।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि व्यस्त मार्गों पर खराब या खड़ी गाड़ियों को जल्द हटाने की व्यवस्था की जाए, ताकि आम जनता को परेशानी न हो।







