Himachal: 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौत, 2 घायल

Khabron wala

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर उपमंडल में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. यहां सामरा-उरेई संपर्क मार्ग पर एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेजा गया है।

सारणी के नाले के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह हादसा शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ. ऑल्टो कार लूना से वाया सामरा होते हुए रूहनुकोठी की तरफ जा रही थी. कार में कुल पांच लोग सवार थे और वे एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. सारणी का नाला के पास अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार करीब 300 फीट गहरी खाई में लुढ़कते हुए नाले में जा गिरी.

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की और पुलिस को घटना की जानकारी दी. इस हादसे में उरई गांव निवासी चतरो देवी, बशैहरो देवी और वाहन चालक अंकू निवासी रूहनुकोठी की मौत हो गई. वहीं हादसे में घायल दो अन्य लोगों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज चंबा भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है.

घटना की सूचना मिलने के बाद भरमौर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. हादसा किस कारण हुआ, इसकी जांच की जा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां सड़क हादसों का खतरा बना रहता है. हादसे के बाद ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में सहयोग किया. फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है.

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!