15 वर्षीय नाबालिग छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, परिवार में छाया मातम

Khabron wala 

खुंडियां के तहत पड़ते गांव ठंबा में एक 15 वर्षीय छात्र ने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान कबीर राणा पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही खुंडियां पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। एएसपी आरपी जसवाल ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेजा, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार, कबीर राणा देहरा स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाई करता था और बीते दिन स्कूल की छुट्टियों के कारण घर पर था। परिजन घर में अपने काम में व्यस्त थे, इसी दौरान वह कमरे में गया। कुछ समय बाद परिजनों ने उसे डबल बेड की चादर से फंदे पर लटका पाया। परिजनों ने तुरंत उसे इलाज के लिए खुंडियां अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल। घटना के बाद पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए हैं। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि छात्र ने यह कदम क्यों उठाया।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!