पांवटा साहिब : घर और कार में आग लगाने का साजिशकर्ता पड़ोसी गिरफ्तार
Khabron wala
घर और कार में आग लगाने का मुख्य साजिशकर्ता पड़ोसी निकाला है यमुनानगर के बदमाशों को उसने ₹5000 एडवांस दिए थे ताकि वह व्यक्ति के घर और कार में आग लगा सके आरोपी ने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी हाईकोर्ट ने आरोपी को सरेंडर करने के आदेश दिए थे देर शाम आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आज कोर्ट में पेश किया गया जहां से आरोपी को 20 तारीख तक जुडिशल डिमांड पर भेज दिया गया है आरोपी अक्षत गर्ग उम्र 20 वर्ष पुत्र भूपेंद्र कुमार गर्ग निवासी वार्ड नंबर 8 मेन बाजार पांवटा साहिब वारदात के बाद सुबह पीड़ित के घर के बाहर घूमता नजर आया था और सहानुभूति जता रहा था
आरोपी द्वारा अपराधियों को ₹5000 देने के बाद आरोपियों ने रात को मोटरसाइकिल नंबर हटाकर मुंह पर नकाब लगाकर वारदात को अंजाम दिया था इसके बाद पुलिस टेक्निकल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक यमुनानगर में पहुंच गई और आग लगाने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था उनके बयानों और पैसों की ट्रांजैक्शन के आधार पर आग लगवाने के साजिश करता पड़ोसी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है इससे पहले आरोपी के भाई धवल गर्ग 23 पुत्र भूपेंद्र गर्ग निवासी पांवटा साहिब कमल 21 विजय कुमार निवासी भगवानगढ़ यमुनानगर निखिल 21 सतपाल जगाधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था वही बिल्ला निवासी हमीदा जगाधरी ने आरोपियों को बुलाया था और पैसे लेकर बिल्ला ही साजिशकर्ता का दलाल बना था
बताया जा रहा है कि आरोपी के परिवार की ओर पीड़ित परिवार की कई दिनों से रंजिश थी यह एक सामान्य रंजिश थी जिसमें कार खड़ी करने को लेकर बहस शामिल थी वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में भी छापेमारी कर रही है जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा इस केस को ट्रेस करने के बाद पांवटा साहिब पुलिस की हर जगह तारीफ हो रही है
शहर के वार्ड-8 में एसडीएम ऑफिस के समीप सनसनीखेज वारदात सामने आई थी। 4 मई को रात करीब डेढ़ बजे पांच नकाबपोश बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर पहुंचे और रणजीत सिंह पुत्र मनमोहन सिंह के घर और गेट के भीतर खड़ी पजेरो स्पोर्ट्स कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी । पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कुछ ही देर में वाहन आग की लपटों में घिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम एसएचओ की अगुवाई में मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।
इसी बीच दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक वाहन को काफी नुकसान पहुंच चुका था।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर घटनास्थल से पुख्ता सबूत जुटाए थे । पुलिस नए सीसीटीवी फुटेज ओर अन्य टेक्निकल सबूत के आधार पर आरोपियों की पहचान करी थी ।फिलहाल पुलिस टीम मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है । मामले की पुष्टि सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने की है











