पुलिस थाना माजरा में अदित्य चौधरी निवासी गांव मटक-माजरी, डाकघर माजरा, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, के बयान पर एक अभियोग पंजीकृत किया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, जब यह सायं अपने चचेरे भाई हिमांशु के साथ मोटरसाइकिल पर माजरा बाजार से घर लौट रहा था तो राजा की दुकान के समीप पीछे से मोटरसाइकिल पर आए आतीक पुत्र आमीर खान एवं जाकरिया पुत्र अयूब, दोनों निवासी माजरा, ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली।
दोनों आरोपियों ने हिमांशु के साथ बहस शुरू कर दी। जब यह बीच बचाओ करने लगा तो जाकरिया ने उसकी कमर पर चाकू से वार किया तथा आतीक ने उसे धक्का दिया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। जिस कारण इसको कमर पर चोट आई है। जिस पर पुलिस थाना माजरा मे दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अन्वेषन जारी है। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है












