भारी बारिश के चलते ऑरेंज अलर्ट चेतावनी के कारण मौसम विभाग में जिसके बाद चेतावनी जारी की है इसके बाद एसडीएम द्विज गोयल ने कल पांवटा साहिब में 10 जुलाई शुक्रवार को सभी शैक्षणिक स्थान बंद रखने के आदेश जारी किये है
हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने तबाही का नया अध्याय लिख दिया है। भारी बारिश ने राज्य के कई हिस्सों में जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।
लगातार भूस्खलनों, मकानों के ढहने और सड़कों के धंसने की घटनाओं से प्रदेश में जन और धन दोनों का भारी नुकसान हुआ है। इस सब के बीच अब मौसम विभाग ने कल के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में आज भी भारी से भारी बारिश का रेड ओर ऑरेंज अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि प्रदेश में कई दिन तक तक भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, आज कांगड़ा, मंडी और जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट है। 10 जुलाई को शिमला, सिरमौर और किन्नौर जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से अपील की गई है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।









